Air India Ahmedabad Plane Crash Updates 241 यात्रियों की मौत, देश का सबसे बड़ा विमान हादसा

Air India Ahmedabad Plane Crash Updates 241 यात्रियों की मौत, देश का सबसे बड़ा विमान हादसा

अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर 1:30PM एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। अब तक हादसे में केवल एक यात्री के जिंदा बचने की बात आई है। बाकी सभी लोगों की मौत हो गई है। विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, तभी मेघानीनगर इलाके के पास यह हादसा हुआ।

एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल हैं। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे।

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी सवार थे, उनका भी निधन

हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है।

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं।

हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी।

यह देश का अब तक का सबसे बड़ा विमान हादसा है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने जान गंवाई है। हादसे में रमेश विश्वास कुमार नाम के एक शख्स की जान बच गई है। इसे ईश्वर का चमत्कार माना जा रहा है।

इंडियन आर्मी ने संभाला मोर्चा

अहमदाबाद के पास एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चल रहे मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) प्रयासों में नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए लगभग 130 कर्मियों वाली भारतीय सेना की टीमें तैनात की गई हैं। भारतीय सेना की प्रतिक्रिया में मलबा हटाने के लिए जेसीबी के साथ इंजीनियरिंग टीमें, डॉक्टरों और पैरामेडिक्स वाली मेडिकल टीमें, त्वरित कार्रवाई दल (QAT), अग्निशामक यंत्रों और पानी के बाउजर के साथ अग्निशमन संपत्तियां और साइट प्रबंधन के लिए प्रोवोस्ट स्टाफ शामिल हैं। सैन्य अस्पताल को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है।

शाह बोले- मृतकों की पहचान के लिए 1000 डीएनए टेस्ट कराने होंगे गृह मंत्री अमित शाह बोले- विमान में सवार 242 में से 241 लोगों का निधन हुआ है, उनकी पहचान डीएनए टेस्ट से कराई जाएगी। सभी यात्रियों के परिजनों का DNA लिया जा रहा है। विदेश में रहने वाले परिजन को जानकारी दी गई है। शवों के DNA लिए गए हैं। 1000 से ज्यादा DNA टेस्ट किए जाएंगे।

उड़ान भरते ही अचानक आग का गोला बना:बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान की बैट्री से बनावट तक विवाद बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अपनी फ्यूल एफिशिएंसी और आरामदायक सफर के लिए जाना जाता है। हालांकि इसकी सेफ्टी को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसमें खामियां सामने आने के बाद दुनियाभर में इसकी फ्लीट के उड़ान भरने पर 3 महीने के लिए रोक लगा दी गई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *